{"_id":"61d5d7c503e1623d7a1ed4cd","slug":"sound-and-light-show-built-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp4226076163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में भी लगेगा लाइट एंड साउंड शो सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में भी लगेगा लाइट एंड साउंड शो सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में भी लगेगा लाइट एंड साउंड शो सिस्टम
- अनुमति के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भेजा गया पत्र
- रामाभार स्तूप स्थल को किया है चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर में पर्यटकों को अब बुद्ध के जीवन दर्शन का दीदार होगा। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने खास योजना बनाई है। यहां पर साउंड एंड लाइट शो की व्यवस्था के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। इस योजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर रविंद्र मिश्र ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही व्यवस्था के लिए निविदा जारी कर दी जाएगी। कुछ दिन पूर्व साउंड एंड लाइट शो लगाने के लिए टीम कुशीनगर का दौरा कर चुकी है। टीम दौरे के दौरान महा परिनिर्वाण मंदिर परिसर, मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप को देखा था। टीम रामाभार स्तूप स्थल को करीब चयनित कर चुकी है लेकिन एएसआई से अनुमति मिलना बाकी है। अनुमति मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
इस संबंध में पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती ने बताया कि साउंड एंड लाइट शो के संचालित होने से कुशीनगर का पर्यटन क्षेत्र समृद्ध होगा और आने वाले पर्यटकों के लिए अलग से भगवान बुद्ध के साथ अपने को जोड़ने का एक अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
00000
झांसी फोर्ट में साउंड एंड लाइट शो संचालित
देश के चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से इस तरह की व्यवस्था संचालित हो रही है। झांसी फोर्ट में साउंड एंड लाइट शो के जरिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से पर्यटक रूबरू होते रहे हैं तो वहीं आगरा फोर्ट पर भी इसकी व्यवस्था है। प्रयागराज में अक्षयवट व सारनाथ में धमेख स्तूूप के बगल में साउंड एंड लाइट शो संचालित है।