{"_id":"65a03c79647c5a4329097227","slug":"sonu-xis-team-won-two-matches-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10830-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोनू इलेवन की टीम ने जीते दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोनू इलेवन की टीम ने जीते दो मुकाबले
Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के रामलीला मैदान में चल रहे तमकुही प्रीमियर लीग टीपीएल 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को तीन टीम के बीच दो मुकाबले हुए। इसमें सोनू इलेवन की टीम ने मैच जीत कर अगले राउंड में जगह बनाई।
पहले मैच में रुस्तम इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सोनू इलेवन की टीम ने निर्धारण ओवर में कुल 155 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुस्तम इलेवन की टीम 103 रन पर सिमट गई। इस तरह सोनू इलेवन की टीम विजेता घोषित हुई। इस मैच के रणवीर को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया। इसके बाद दूसरा मैच मिश्रा इलेवन और सोनू इलेवन के बीच खेला गया। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी सोनू इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 176 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रा इलेवन की टीम 92 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में आशुतोष को मैन आफ द मैच चुना गया।
इस दौरान अरशद रजा, रूपेश रावत, मनोहर कुमार, उपेंद्र चौहान, जुनेद आलम, अभय सिंह पटेल, मगन शुक्ला, राहुल गोंड, अभय सिंह पटेल, मोहम्मद अली, असगर अली, रमेश गुप्ता, अनूप रावत, जेपी यादव आदि मौजूद रहे।