{"_id":"67895069e030b504300513ba","slug":"son-withdrew-rs-1287-lakh-from-fathers-account-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130417-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेटे ने पिता के खाते से निकाल लिए 12.87 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेटे ने पिता के खाते से निकाल लिए 12.87 लाख रुपये
Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। माता-पिता को बिना बताए गूगल पे और फोन पे पर अकाउंट बनाकर एक युवक ने अपने पिता के खाते से करीब 12.87 लाख रुपये खर्च कर डाले।
बैंक पहुंचने पर रिटायर्ड लेखपाल और उनकी पत्नी को इसकी जानकारी हुई। इसके बारे में पूछने पर माता-पिता को बेटा जान से मारने धमकी दे रहा है। मां ने बेटे पर रामकोला थाने में केस दर्ज कराया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया निवासी लैला खातून के पति अमीन अली लेखपाल थे। कुछ साल पहले वह सेवानिवृत हो गए। बेटे शमसुल होदा और पिता अमीन का संयुक्त बैंक खाता था। माता-पिता को लेकर बेटा बैंक आता-जाता था। मां लैला खातून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति को लकवा मार दिया। इलाज में काफी रुपये खर्च हो गए। बेटा शमसुल होदा से कहने पर वह बैंक लेकर जाने में आना-कानी करने लगा। थक-हारकर वह पति को लेकर बैंक पहुंची और रुपये निकालने के लिए विथड्रॉल फॉर्म दिया तो पता चला कि खाते से 12.87 लाख रुपये फोन पे, गूगल पे और एटीएम के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में निकाल लिए गए हैं।
जानकारी होने पर लैला खातून और पति की तबीयत और बिगड़ गई। घर जाने के बाद बेटे से रुपये की मांग की तो माता-पिता को बेटा जान से मारने की धमकी देने लगा।
रामकोला इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बेटे ने बिना माता-पिता को बताए फोन पे और गूगल पे अकाउंट बनाकर रुपये निकालकर खर्च कर दिए हैं।