फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Son was fed up with father's antics, so he killed

Kushinagar News: पिता की हरकतों से तंग था बेटा, इसलिए कर दी हत्या

Sat, 01 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Son was fed up with father's antics, so he killed
परिवार के भरण-पोषण के लिए वर्ष 2019 में दुबई गया था दिनेश, मां के कहने पर 11 माह में ही लौट आया था
विज्ञापन

तीन माह तक लापता रहे पत्ती, आए दिन दोनों के बीच होता था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। 65 वर्षीय पिता पत्ती की हरकतों से बेटा परेशान रहता था। दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। जब उसने जमीन बेचनी शुरू की दोनों में कड़वाहट बढ़ गई। बेटा, पिता की जान लेने पर तुल गया। शुक्रवार को उसने घटना को भी अंजाम दे दिया।
रविंद्रनगर के सिसवा मठिया में सुबह बुजुर्ग पत्ती (65) का शव खेत के पास खून से सने पड़े होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो मालूम हुआ कि पत्ती की हत्या उसके इकलौते बेटे दिनेश की है। दिनेश घर से लापता था। उसकी पत्नी इमरती को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति अपने पिता की हरकतों से तंग आ गए थे, इसलिए उन्होंने कुदाल से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पत्ती के पास खेती की भूमि अधिक थी। पत्ती की एक बेटी उर्मिला और बेटा दिनेश हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। दिनेश की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह वर्ष 2019 में दुबई चला गया। दिनेश की पत्नी इमरती ने अपनी सास लीलावती को बताया था कि ससुर उससे बदसलूकी करते हैं। मां ने बेटे को फोन करके यह जानकारी दी। 11 माह के भीतर ही दिनेश गांव लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से पिता और पुत्र के बीच कई बार विवाद हुआ। वर्ष 2021 में दिनेश की मां लीलावती की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पिता पत्ती ने बेटे और बहू का उत्पीड़न शुरू कर दिया। अक्तूबर 2021 में पत्ती घर से थोड़ी दूरी पर टीनशेड के मकान में अकेले रहने लदा। वह अपना भोजन खुद पकाते थे। बेटे और बहू से अलग होने पर पत्ती ने अपनी भूमि बेचनी शुरू कर दी। तीन बार में उसने करीब 15 कट्ठा भूमि बेच दी। आरोप है कि पैसे का इस्तेमाल पत्ती अपनी मौज-मस्ती में करने लगे। इसकी जानकारी होने पर दिनेश ने विरोध जताया। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में दूरी बढ़ गई।
शुक्रवार की सुबह दिनेश की पत्नी इमरती खेत की तरफ से लौटी। तभी उसके ससुर बदसलूकी करते हुए अपशब्द कहे, फिर वह खुद खेतों की तरफ चले गए। घर पहुंचकर इमरती ने इसकी जानकारी पति को दी। पिता की हरकत से उसका खून खौल उठा। घर में रखा कुदाल लेकर वह निकला। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत में लगे नल के पास पत्ती दातून कर रहा था, तभी बेटे ने उनसे पत्नी से बदसलूकी करने के बारे में पूछा। इसी बात लेकर कहासुनी होने पर बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। कुदाल से सिर और गले से वार करके जान ले ली। इसके बाद वह भाग निकला।
...
दूसरी शादी करना चाहते थे पत्ती
पत्नी के निधन के बाद पत्ती दूसरी शादी करना चाहता था। इसका विरोध बेटा और बहू करते थे। बेटा अक्सर पिता को टोकता था कि इस उम्र में शादी करने पर लोग क्या कहेंगे। बेटे के टोकने पर पत्ती कहीं चले गए। करीब तीन माह बाद 22 मार्च को वह गांव आए। इसके बाद फिर पिता-पुत्र में विवाद होने लगा।

..
पिता की हत्या का नहीं था मलाल
पुलिस ने जब आरोपी बेटे को पकड़ा तो उसके चेहरे पर पिता की हत्या का कोई शिकन नहीं था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसे इस घटना का कोई मलाल नहीं है। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता तीन बार में 15 कट्ठा भूमि बेच चुके थे। इससे मिली 30 लाख रकम से कोई हिस्सा नहीं दिया। अभी उनके पास सड़क किनारे 60 कट्ठा भूमि है, जिसे उसके पिता बेचना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed