{"_id":"663ff000131d76867709a6d4","slug":"son-burns-alive-to-death-in-fire-parents-burnt-to-save-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116695-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग से बेटे की जिंदा जलकर मौत, बचाने में झुलसे मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग से बेटे की जिंदा जलकर मौत, बचाने में झुलसे मां-बाप
Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी फूलमती देवी।
दुदही/गोड़रिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो में बृहस्पतिवार की रात रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों के बीच घिरे एक बेटे को तो माता-पिता ने किसी तरह निकाल लिया, लेकिन छोटा बेटा आंखों के सामने ही जिंदा जल गया। बेटे को बचाने के चक्कर में मां-बाप भी झुलस गए। घटना के तीसरे दिन प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सिर्फ 20 किलो राशन मुहैया कराया गया। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है तो पिता की हालत भी खराब है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव में एक माह पहले एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई थी। इसके चलते हरिलाल चौरसिया व उनकी पत्नी फूलमती भैंस का पहरा देने के लिए बाहर सो रहे थे। उनका बड़ा बेटा गोविंद (18) व सूरज (14) पुणे में फैक्टरी में काम करते हैं। तीसरा बेटा निखिल और सबसे छोटा बेटा रविंद्र उर्फ लड्डू घर पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात दंपती ने रोज की तरह निखिल और लड्डू को रिहायशी झोपड़ी में सुला दिया और खुद बाहर सो गए। रात एक बजे के आसपास आग लग गई। गहरी नींद में होने के कारण पति-पत्नी थोड़ी देरी से उठे, तब तक आग की लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। हरिलाल के दोनों बेटे आग से घिर गए। बड़े बेटे को हरिलाल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। लेकिन, छोटे को बेटे को बचाने गए हरिलाल गंभीर रूप से झुलस गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें निकाला। इसके बाद हरिलाल की पत्नी फूलमती भी झोपड़ी में गई और बेटे को बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गईं। तब तक आग के बीच घिरे छोटे बेटे निखिल की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें पड़ोस में स्थित एक झोपड़ी तक पहुंची। यह देख अजय उम्र 26 वर्ष अपनी मां उमरावती के साथ किसी तरह जान बचाकर बाहर की ओर भागा। घटना के तीसरे दिन शनिवार को सिर्फ 20-20 किलो चावल व गेहूं ही मिल सका। सूचना पाकर पहुंचे सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अग्निपीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और राहत सामग्री का वितरण किया। गंभीर रूप से झुलसे हरिलाल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
0
सात झोपड़ियों में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ा
आग की तेज लपटों से सात झोपड़ियां और उसमें रखा सारा सामान जल गया। पड़ोस के लालजी चौरसिया व छांगुर चौरसिया की रिहायशी झोपड़ियों को भी आग ने जलाकर राख कर दिया। राजस्वकर्मियों की टीम के साथ तहसीलदार पडरौना ने मौके पर पहुंच क्षति का जायजा लिया। तहसीलदार ने अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।