{"_id":"65febccb7e5bc8c1aa0ea603","slug":"son-accused-of-murdering-father-over-land-distribution-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114509-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन बंटवारे को लेकर पिता की हत्या के आरोपी बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन बंटवारे को लेकर पिता की हत्या के आरोपी बेटे गिरफ्तार
Sat, 23 Mar 2024 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जमीन बंटवारे को लेकर पीटकर पिता की हत्या के मामले में फरार दोनों बेटों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों पर केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
रामकोला थाना क्षेत्र के दिहुलिया मनिया छपरा गांव निवासी लालजी के तीन लड़के जवाहर, संतोष व मैनेजर हैं। जमीन के बंटवारे को लेकर जवाहर व संतोष अपने पिता से खफा रहते थे। जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद करने लगे। इस दौरान दोनों बेटों ने पिता की लाठी, डंडों से पिटाई कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता लालजी का मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक लालजी की पत्नी सरस्वती देवी ने अपने दोनों बेटे जवाहर और संतोष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। उसके दोनों आरोपी बेटे पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहे थे। शुक्रवार को थाना पुलिस ने गांव के पास से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।