{"_id":"659c3f98bc7d0bf0f604b48c","slug":"sohang-defeated-rajapakad-by-32-runs-in-the-quarter-finals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10674-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्वार्टर फाइनल में सोहंग ने राजापाकड़ को 32 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्वार्टर फाइनल में सोहंग ने राजापाकड़ को 32 रन से हराया
Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही की तरफ से आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन सोमवार को अंतिम लीग व तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग मैच में गोबरही को पराजित करने वाली सोहंग की टीम ने क्वार्टर फाइनल में राजापाकड़ को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहंग की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गोबरही की टीम सात विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में सोहंग की टीम का मुकाबला राजापाकड़ से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहंग की टीम ने 13.4 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापाकड़ की टीम सात विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। सोहंग की टीम ने 32 रनों से क्वार्टर फाइनल जीत सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। सिद्धार्थ व रिशु शुक्ल ने अंपायरिंग, अमित पांडेय व प्रेम सिंह ने स्कोरिंग, सोनू कुमार गोंड ने कमेंट्री की। जिला पंचायत सदस्य बीएन प्रसाद, मुकेश गुप्ता और जितेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।