{"_id":"683375f6392c50837906a90d","slug":"sog-kept-ringing-the-bell-no-one-came-out-of-the-house-the-team-returned-empty-handed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138136-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेल बजाती रही एसओजी, घर से नहीं निकला कोई, बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेल बजाती रही एसओजी, घर से नहीं निकला कोई, बैरंग लौटी टीम
Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के गांव खजुरी कतौरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की देर शाम गांव में आरोपी के चाचा के घर देवरिया की एसओजी टीम पहुंची। करीब आधे घंटे तक दरवाजे पर खड़े होकर टीम बेल बजाती रही, लेकिन घर के अंदर से परिवार का कोई सदस्य नहीं निकला। इसके बाद टीम लौट गई। पड़ोसियों ने भी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। वहीं गांव में तेज बहादुर के दरवाजे पर अहिरौली बाजार पुलिस तीसरे दिन भी तैनात रही।
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के करौता गांव में बरात में तेज बहादुर उर्फ राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में राजन के भाई की तहरीर पर गांव के रणधीर निषाद और इसके चालक पप्पू व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों को देवरिया पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव वालों ने बताया कि आरोपी रणधीर के चाचा लक्ष्मण निषाद सेना से रिटायर्ड हैं। शनिवार की देर शाम को उनके घर देवरिया की एसओजी टीम आई थी। करीब आधे घंटे तक टीम दरवाजे पर जमी रही और घर के गेट पर लगे बेल को बजाती रही, लेकिन घर के अंदर से कोई नहीं निकला। पड़ोसियों का कहना है कि लक्ष्मण के बेटे की बरात सुबह लौटी है, सभी लोग घर में ही थे, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। रणधीर के चाचा लक्ष्मण ने बताया कि शाम को एसओजी टीम आई थी, उस समय हम घर पर नहीं थे, निमंत्रण में गए थे। उन्होंने बताया कि हमारे तीन बेटे हैं, जिसमें दो आर्मी में तैनात हैं। छोटे बेटे की शादी 23 मई को थी। बड़ा बेटा अजय कुमार शादी के दिन सुबह आया था। वह इस समय जम्मू में तैनात है, लेकिन हमारे छोटे बेटे विपिन जिसकी शादी थी, वह अजय से शादी में खर्च के लिए दो लाख रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर विपिन ने अजय को शादी में शामिल होने से मना कर दिया था। इसके चलते अजय शादी के दिन गोरखपुर में किसी रिश्तेदार के घर रुक गया था। अभी वहीं हैं या चला गया इसकी जानकारी नहीं है। दूसरे नंबर का बेटा संदीप कुमार भी सेना में है। वह इस समय दिल्ली में तैनात है। उसे शादी में आने के लिए छुट्टी नहीं मिली थी। राजन के भाई का तीन डिस्मिल जमीन लक्ष्मण के बेटे संदीप ने ही बैनामा कराया है, जिसको लेकर विवाद चलता है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मृतक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव के जाकर सांत्वना दी। गांव में आज भी सन्नाटा छाया रहा। 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी गांव में लगाई गई है। तेज बहादुर के भाई अजय बहादुर ने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि रणधीर के परिवार के लोगों का ही मेरे भाई की हत्या करने में हाथ है। पुलिस आ रही है और पूछताछ करके जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई।