फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Soak tank broke during construction

Kushinagar News: निर्माण के साथ ही टूट गई सोख्ते की टंकी

Sun, 10 Mar 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Soak tank broke during construction
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मठिया धीर में नवनिर्मित सोख्ते की टंकी बनने के साथ ही क्षतिग्रस्त हो गई है। गांवों में व्यक्तिगत लाभ योजना के तहत जिन टोले में नाली नहीं है, वहां दूषित पानी इकट्ठा कर उसके निपटारे के लिए सोख्ते की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपम्प के पास भी टंकी बनाई जा रही है। उसके निमित मठिया धीर गांव के बाहर कुड़ा निस्तारण केंद्र के पास लगे हैंडपम्प के लिए लगभग 12 हजार रुपये की लागत से सोक पिट टंकी का निर्माण कराया गया है। वह उपयोग से पहले ही निर्माण के साथ ही टंकी टूट कर धराशाई हो गई है। गांव के लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता की अनदेखी के चलते आए दिन परियोजनाओं की पोल खुल रही हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में बीडीओ उषा पाल ने कहा कि जानकारी हुई हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed