फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SO line present in PRD jawan murder case

Kushinagar News: पीआरडी जवान हत्याकांड में एसओ लाइन हाजिर

Thu, 14 Nov 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
SO line present in PRD jawan murder case
पडरौना। हनुमानगंज थाने के एसओ अजय पटेल का विवादों में रहना भारी पड़ गया है। पीआरडी जवान की हत्या के बाद परिजनों ने एसओ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष मिश्रा ने मंगलवार की देर रात उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह जटहा बाजार थाने के इंस्पेक्टर रहे ओमप्रकाश तिवारी को हनुमानगंज थाने की कमान सौंप दी है। इसके अलावा कई अन्य थानों में भी एसपी ने फेरबदल किया है। साथ ही सीओ तमकुहीराज जितेंद्र कालरा को अपराध शाखा में बुला लिया गया है तो उनकी जगह अमित सक्सेना को तमकुहीराज सर्किल का सीओ बनाया गया है।
विज्ञापन

पीआरडी जवान की हुई हत्या के मामले में परिजनों ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की थी। विवेचना को लेकर परिजनों ने साफ तौर से एसओ हनुमानगंज अजय पटेल पर भरोसा नहीं होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर एसपी ने आश्वासन भी दिया था कि वह खुद इस मामले को लेकर गंभीर हैं। इधर, दिन में परिजनों से मुलाकात के बाद एसपी ने देर रात हनुमानगंज थाने के एसओ रहे अजय पटेल को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह जटहा बाजार थाने के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी को हनुमानगंज भेजा है। इसी तरह विद्याधर कुशवाहा को साइबर थाना से इंस्पेक्टर चौराखास थाना, चौराखास थाने के इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति को जनशिकायत प्रकोष्ठ, जनशिकायत प्रकोष्ठ से मनोज वर्मा को एसओ जटहा बाजार, तिनफेड़िया के चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार को पर्यटन थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पीआरडी जवान के परिवार से कल मिलेंगे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी बाजार के मछली मंडी में बीते दिनों भारती किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष व पीआरडी जवान रमाकान्त तिवारी की ड्यूटी के दौरान हुई हत्या को लेकर व पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा दिलवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिराम सिंह वर्मा प्रतिनिधि मंडल के साथ 15 नवंबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच वार्ता करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला महासचिव रवि प्रकाश दूबे ने बताया कि स्व. रमाकांत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए उनके पैतृक गांव करदहा तिवारी टोला में शोकसभा आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed