{"_id":"65fb3e5aeff5d6eddd04c786","slug":"smugglers-ran-away-leaving-the-pickup-loaded-with-cattle-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114417-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोवंशीय पशु लदा पिकअप छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोवंशीय पशु लदा पिकअप छोड़कर भागे तस्कर
Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर से गुजरने वाले एनएच-28 से गोवंशीय पशुओं की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो महीनों में कसया पुलिस और तस्करों के बीच हुए लुकाछिपी के खेल में दो बार तस्कर पुलिस के सामने से ही वाहन समेत गोवंश को छोड़ कर खेतों के रास्ते भाग गए। तीसरी बार पुलिस ने पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर गोवंश लदे वाहन को छोड़ फिर भाग गए।
नगर के एनएच-28 पौधशाला के पास बुधवार की सुबह एक लावारिस पिकअप से सात राशि पशु मुक्त कराए गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंगी और जांच-पड़ताल में जुट गई। पिकअप का पिछला पहिया पंक्चर था। उसमें चार गाेवंश लदे मिले। पुलिस ने आसपास के दुकानों पर संपर्क किया तो पिकअप से संबंधित कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस पिकअप समेत गोवंशीय पशुओं को थाने लेकर चली आई। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तस्कर पशुओं को वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। पिकअप का पहिया पंक्चर होने और पकड़े जाने के डर से तस्कर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गोवंशीय पशुओं को गो-आश्रय स्थल भेजा दिया गया है। वाहन स्वामी के विरूद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।