{"_id":"5ddeba638ebc3e55037debca","slug":"smuggler-cought-kushinagar-news-gkp3309867108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा 33 किलोग्राम गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा 33 किलोग्राम गांजा
विज्ञापन
दो लाख रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज/तरयासुजान। तरयासुजान पुलिस ने सरया खुर्द स्थित बड़ी गंडक नहर के पटरी से होकर बिहार की तरफ से आ रही बोलेरो से लगभग 33 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को एसओ कमलेश कुमार सिंह की अगुवाई में तरयासुजान पुलिस सरया खुर्द के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान बिहार की तरफ से आ रही संदिग्ध बोलेरो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद चालक ने बोलेरो की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर बोलेरो को रोक लिया। तलाशी में पुलिस को गाड़ी से गांजा मिला। पुलिस ने गांजा सहित बोलेरो को कब्जे में लेकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीमावर्ती बिहार प्रांत के गोपालपुर थानान्तर्गत देउरवां निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह, सिपाही रियाज अहमद, शोहित कुमार, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में एसओ कमलेश सिंह का कहना है कि कार्रवाई के दौरान दो लाख रुपये कीमत का लगभग 33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। मामले में संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।