{"_id":"69baf4c41f9f67f43e0f5026","slug":"smuggler-arrested-with-75-boxes-of-liquor-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156615-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 75 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 75 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी की पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पडरौना पुलिस ने बांसी चौकी बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम को रोका। जांच में पुलिस ने पाया कि ट्रक की नंबर प्लेट बदली गई है। चेचिस नंबर से भी छेड़छाड़ किया गया था। ट्रक के केबिन में बने गुप्त बॉक्स में छिपाकर 75 पेटी अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रदीप ढाका पुत्र महिपाल सिंह, निवासी ग्राम रसोडा, थाना सदर झुंझनू, जिला झुंझनू राजस्थान के रूप में हुई है। तस्कर ने बताया कि वह साथियों के साथ पंजाब-चंडीगढ़ से सस्ती अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है।