फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smart phones distributed among 27 ASHA workers

27 आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन वितरित

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Smart phones distributed among 27 ASHA workers
कलेक्ट्रेट सभागार में स्मार्टफोन वितरित करते सांसद विजय कुमार दूबे व जिलाधिकारी एस. राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
27 आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन वितरित
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से लखनऊ में आयोजित आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद जिले की 27 आशा कार्यकर्ताओं को सांसद ने स्मार्ट फोन वितरित किया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ये सरकार और लाभार्थियों के बीच कड़ी की तरह कार्य करती हैं।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवा का विस्तार किया गया है। इसके बाद सांसद और डीएम ने उर्मिला गुप्ता, मुन्नी देवी, मीरा पाठक, राजकुमारी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, गीता मिश्रा, सुनीता देवी, भगवती देवी, रेबुन निशा, तारा देवी, मंजू देवी, प्रेमी देवी, कौशल्या देवी, मंजू सिंह, मरियम खातून समेत कुल 27 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डॉ. रोहित कुमार, आशुतोष पांडेय, राजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed