फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smart phones and laptops distributed among 452 students

Kushinagar News: 452 छात्र-छात्राओं में बांटे गए स्मार्ट फोन और लैपटॉप

Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Smart phones and laptops distributed among 452 students
खड्डा। सरस्वती देवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 452 छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्टफोन व लैपटॉप का वितरण स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत समारोह में सांसद विजय दूबे ने किया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने देश व प्रदेश की सरकारों के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि स्मार्टफोन से छात्र नवीनतम तकनीक से जुड़ जाएंगे और उनकी प्रगति के द्वार खुल जाएंगे। डाॅ. निलेश मिश्र ने कहा कि सरकार की छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन का सदुपयोग कर उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम में प्राचार्य दीपक मिश्र ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए आभार जताया। संचालन बृजेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान संतोष मणि त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, संग्राम यादव, चंद्रशेखर कुशवाहा, आनंद सिंह, दीपक शास्त्री, अभिजित शुक्ला, गौरव त्रिपाठी, विभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed