{"_id":"690fa386ef33a6aa100e2c83","slug":"slogans-in-support-of-pakistan-on-social-media-case-filed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148620-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, केस
Sun, 09 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडा लगा आपत्तिजनक नारे बोलने व धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
बैजूपट्टी गांव निवासी हरिकेश शर्मा ने तरयासुजान पुलिस को दिए तहरीर में बताया उनके ही गांव निवासी अलीराज ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडा शेयर कर पाकिस्तानी के समर्थन में आपत्तिजनक नारे लगाए हैं। इससे सामाजिक सौहार्द भंग होने का अंदेशा है। तरयासुजान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।