फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six-year-old boy dies due to drowning in river

बांसी नदी में डूबा बालक

Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy dies due to drowning in river
नदी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन

दोपहर से ही घर से लापता था बालक, शाम छह बजे नदी में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव का छह वर्षीय बालक बांसी नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि दोपहर से वह घर से लापता था। शाम करीब छह बजे उसका शव नदी से लोगों ने निकाला। इस घटना की जानकारी होने पर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जरार गांव के बेलाश चौहान का छह वर्षीय बेटा रोशन शुक्रवार की दोपहर घर से खेलते-खेलते कहीं निकल गया। घरवाले काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शाम करीब छह बजे लोगों ने बांसी नदी में बच्चे का शव देखा तो उसे पानी से बाहर निकाला। घरवालों ने उसकी पहचान बेलाश चौहान के छह वर्षीय बेटे रोशन के रूप में की। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव दरवाजे पर ही रखा गया है। रोशन के पिता बस्ती में काम करते हैं, उनको सूचना दे दी गई है। बेलाश के दो बच्चे हैं। बड़ी एक बेटी है और छोटा रोशन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed