{"_id":"654bf1f28da522d5d003fa63","slug":"six-samples-of-food-items-taken-from-five-shops-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7441-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के छह नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के छह नमूने
विज्ञापन
- तमकुहीराज, अहिरौली, छितौनी, रामकोला व कप्तानगंज में टीम ने किया जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को कस्बा और बाजारों में संचालित खाने-पीने के दुकानाें की जांच की गई। इस दौरान टीम ने पांच दुकानों की जांच कर वहां से खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
सहायक आयुक्त(खाद्य)- द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताय कि दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। इसके लिए मिलावटी खाद्य पदार्थो के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में गठित जांच टीम ने बुधवार को तमकुहीराज बाजार, अहिरौली बाजार, छितौनी, रामकोला और कप्तानगंज में संचालित दुकानों से खाद्य पदार्थों से संदेह के आधार पर कुल छह नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोई कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी टीम में पंकज कुमार कन्नौजिया, योगेश कुमार राय, सच्चिदानन्द गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गोंड आदि शामिल रहे।