{"_id":"68191755977fb853fe08ea1d","slug":"six-people-including-the-groom-were-injured-in-the-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136942-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में दूल्हे समेत छह लाेग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में दूल्हे समेत छह लाेग घायल
Sat, 05 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली मोड़ के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरात लेकर जा रही दूल्हे की कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दुल्हा सचिन यादव समेत कार में सवार आधा दर्जन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बोधिछपरा गांव निवासी दीनानाथ यादव के पुत्र सचिन की शादी डोमन छपरा गांव में होनी थी। सोमवार शाम परछावन के बाद बरात गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुई थी। मिश्रौली मोड़ के पास पहुंचते ही भैंसहा की ओर से आ रही ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दुल्हे की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुल्हा सचिन सहित अन्य बाराती गंभीर रूप से चोटिल हो गए।हादसे के बाद बारातियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा शमशेर यादव, ज्ञान प्रकाश और विक्रांत शुक्ला ने अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और दुल्हे की कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।