फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six overhead tanks will be built in the city, drinking water shortage will be solved.

Kushinagar News: शहर में बनेंगे छह ओवरहेड टैंक, दूर होगी पेयजल किल्लत

Thu, 29 Aug 2024 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Six overhead tanks will be built in the city, drinking water shortage will be solved.
-जलापूर्ति के लिए बनाए जाएंगे 15 नलकूप
विज्ञापन

-360 किमी बिछाई जाएगी नई पाइप लाइन, शासन से मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका पडरौना की पेयजल व्यवस्थाओं में वर्षों बाद परिवर्तन होने जा रहा है। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पेयजल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। 127.34 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में छह ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 15 और नए नलकूप बनेंगे। नई पेयजल परियोजना के तहत 360 किमी तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन बिछने के बाद तकरीबन 25 हजार से अधिक घरों में जलापूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के तहत पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा करने के बाद पिछले साल पेयजल परियोजना से संबंधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। इस प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति देते हुए जल निगम (शहरी) को सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया था। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद शासन से 127.34 करोड़ की परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए धन भी स्वीकृत कर दिया है। इस धन से छह और ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्र में ओवरहेड टैंक की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 नए नलकूप निर्माण के साथ 360 किमी तक नई पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी।
------------
शहर के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू होगी। परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed