फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six mobile phones for online booking missing, police engaged in investigation

Kushinagar News: ऑनलाइन बुकिंग के छह मोबाइल गायब, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Six mobile phones for online booking missing, police engaged in investigation
कुशीनगर/हाटा। ऑनलाइन खरीदारी के नाम भी ग्राहक ठगी के शिकार हो रहे हैं। हाटा में स्थित एक नामी कंपनी की सर्विस प्रोवाइडिंग कंपनी के वहां ऑनलाइन बुक किए गए छह मोबाइल गायब हैं। कंपनी की शिकायत पर हाटा के वेयरहाउस से जुड़े लोगों से पुलिस पूछताछ और छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हाटा नगर में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का एक गोदाम है। यहां से इस क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर के सामानों की डिलीवरी होती है। बताया जा रहा है कि इस गोदाम के इंचार्ज और यहां के डिलीवरी ब्वाय की मिलीभगत से डिलीवरी के लिए आए मोबाइलों को गायब कर देते थे। अपनी पहचान का फायदा उठाते हुए ये लोग नगर के दुकानदारों को यह कहते हुए मोबाइल बेच देते थे कि हमने अपने लिए मंगाया था। अब जरूरत नहीं है। पैसा खाली करना है। दुकानदार भी डब्बा पैक मोबाइल होने और रोज का परिचय होने से उनके झांसे में आ जाते थे। बृहस्पतिवार को इस तरह का एक मामला प्रकाश में आया कि हाटा नगर के रहने वाले मनीष नाम के एक दुकानदार ने ऑनलाइन डिलीवरी ब्वाॅय का डब्बा बंद मोबाइल खरीदा और उसे बेच दिया। उधर, मोबाइल गायब होने पर कंपनी ने पुलिस से शिकायत कर उसका ईएमआई रन कराया तो मोबाइल चलाने वाला पकड़ में आ गया। जब उससे पूछताछ हुई तो एक एक कड़ी जुड़ती गई। फिर पता चला कि ऑनलाइन कंपनी के कुछ कर्मचारी इस खेल में शामिल हैं। वैसे पुलिस कुछ लोगों से अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। सेवा प्रदाता कंपनी ने बुक की गई छह मोबाइल गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। इनके ईएमआई, मशीन नंबर, मोबाइल सिरीज नंबर और क्यूआर कोड सहित अन्य माध्यमों से जांच पड़ताल की जा रही है। जो मोबाइल गायब हैं, वे चालू हों तो पकड़े जाएं। डेटा लिया जा रहा है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed