फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six injured in leopard attack; police lathicharge on crowd

Kushinagar News: तेंदुए के हमले में छह घायल भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

Sat, 09 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Six injured in leopard attack; police lathicharge on crowd
पूर्णहा मिश्र गांव में मारपीट से घायल पुलिस सुशील सिंह को लेकर जाती पुलिसेर्मी।संवाद
रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों से भिड़ंत, 5 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चार गांवों में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक करीब 12 घंटे तेंदुए का आतंक रहा। इस दौरान तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हो गए। वहीं, रेस्क्यू अभियान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। झड़प में एक सिपाही सुशील सिंह का सिर फट गया जबकि जटहां बाजार थानाध्यक्ष समेत चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इधर, गोरखपुर चिड़ियाघर से बुलाई गई टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा।
माघी कोठिलवा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेंदुए ने सबसे पहले उमेश गिरी पर हमला किया। इसके बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर कंठी छपरा गांव पहुंचा जहां देर रात खेत में सो रहे रहीम अंसारी को घायल कर दिया। रहीम के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला और पुरनहा मिश्र गांव पहुंच गया। वहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर फूल तोड़ रहीं ललिता देवी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुत्तों के दौड़ाने पर तेंदुआ गांव के लाल पहाड़ी के बरामदे में छिप गया। शोर सुनकर बाहर निकलीं उनकी पत्नी रजली पर भी उसने हमला कर दिया। बाद में तेंदुआ एक अन्य घर में घुस गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन घेराबंदी के दौरान तेंदुआ निकल भागा और माघी कोठिलवा गांव के अशोक कुमार, डुमरा बुजुर्ग गांव के मनोज सिंह तथा जरार गांव के विवेक कुशवाहा को घायल कर दिया। तेंदुए को देखकर मची भगदड़ में गिरने से पुरनहा मिश्र गांव के विजय कुशवाहा घायल हो गए। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस जब लोगों को पीछे हटाने लगी तो कुछ युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। झड़प में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र, सिपाही संतोष सिंह, कृष्णजीत पाठक और अनुराग यादव भी घायल हो गए। इसके बाद नौ थानों की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed