फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six booked for fraud

Kushinagar News: धोखाधड़ी के मामले में छह पर केस

Thu, 31 Jul 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Six booked for fraud
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह लोगों पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना क्षेत्र के भगवानपुर भरवलिया निवासी सीजवन्ता देवी ने कसया न्यायालय में वाद दाखिल कर छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। हाटा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी व विश्वासघात सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि गांव के मुन्ना सिंह, दारा सिंह व अपने लड़के प्रियांशु को लेकर उनके घर आकर मुन्ना सिंह ने हाटा तहसील क्षेत्र के गांव बेलवा स्थित भूमि का खतौनी दिखा कर छह लाख रुपये में बेचने की बात कही। जब खारिज दाखिल के लिए प्रपत्र पहुंचा तो पता चला कि आराजी नम्बर 167 का बैनामा मुन्ना सिंह पहले ही एक दिसंबर 2011 को अपने लड़के के नाम कर दिए हैं। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाटा में केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed