फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   six and a half crore proposal sent for roadways bus station

रोडवेज बस स्टेशन के लिए भेजा साढे़ छह करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 14 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
six and a half crore proposal sent for roadways bus station
रोडवेज बस स्टेशन के लिए भेजा साढे़ छह करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन

पडरौना। बीते कई वर्षों से जलभराव और जर्जर भवन समेत अन्य बदहाली से जूझ रहे पडरौना बस स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। इसके निर्माण के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को 652.58 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसकी स्वीकृति भी शीघ्र मिलने की संभावना है। बरसात बाद इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बसपा शासनकाल में 13 मार्च 2013 में पडरौना बस डिपो की स्थापना हुई थी। नगर के सुभाष चौक स्थित पडरौना बस स्टेशन परिसर में पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर नगर के छावनी के पास जिला प्रशासन की तरफ से पडरौना बस डिपो के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई। वहां पडरौना डिपो का निर्माण कराया गया है। पडरौना डिपो बनने के बाद लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे बस स्टेशन की तस्वीर भी बदलने की लोगों की उम्मीदें प्रबल हो गईं। धन नहीं मिलने की वजह से बस स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका। इधर एनएच की तरफ से रामकोला रोड का उच्चीकृत होने से पहले से ही बदहाल पडरौना स्टेशन की हालत और खराब हो गई। सड़क से करीब तीन फीट नीचे होने के चलते हल्की बारिश में बस स्टेशन में पानी भर जाता है। आलम यह है कि पूरे बरसात तक इस परिसर में घुटने भर पानी लगा रहता है।
विज्ञापन

बस स्टेशन परिसर में लंबे समय तक बारिश का पानी लगे रहने के चलते यहां बना भवन इस कदर जर्जर हो गया है कि उसमें कोई कर्मचारी बैठता तक नहीं है। इसके अलावा पूरे बरसात भर बस चालक और परिचालक सड़क के किनारे ही सवारी बैठाते हैं। इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोग और विभिन्न पार्टियों के नेता संबंधित अधिकारी के अलावा परिवहन मंत्री तक शिकायत कर निर्माण की मांग कर चुके हैं। कुछ वर्ष पहले नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए तत्कालीन परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इसके शीघ्र निर्माण के लिए लोगों को आश्वासन दिया था। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक व स्वामी प्रसाद मौर्या भी परिवहन मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पडरौना बस स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। बीते जुलाई के प्रथम सप्ताह में राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित कर इसका सर्वे कराया गया था। नामित कार्यदायी संस्थान ने इस स्टेशन निर्माण के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को 652.58 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसकी स्वीकृति भी शीघ्र मिलने की संभावना है। बरसात बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रतिदिन होती है करीब तीन लाख की आमदनी
पडरौना डिपो की तरफ से 21 निगम और 14 अनुबंधित की बसें गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत जिले के विभिन्न स्थानों के लिए संचालित की जाती हैं। इससे पडरौना डिपो को प्रतिदिन करीब तीन लाख रुपये की आमदनी होती है। इसके अलावा गोरखपुर, राप्तीनगर, चारबाग लखनऊ, आलमबाग लखनऊ, देवरिया, बलिया डिपो समेत अन्य डिपों की करीब 80 बसें संचालित होती हैं।
बस स्टेशन परिसर में इसका होगा निर्माण
बस स्टेशन परिसर को उच्चीकृत करने के साथ चालक, परिचालक भवन और यात्रियों के लिए प्रतीक्षागृह का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बस स्टेशन परिसर में जरूरत के मुताबिक पेयजल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाना है।

धन मिलते ही शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
एआरएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि पडरौना बस स्टेशन के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम देवरिया को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। नामित कार्यदायी संस्थान ने बीते जुलाई के प्रथम सप्ताह में बस स्टेशन के निर्माण के लिए सर्वे किया था। इस स्टेशन निर्माण के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को 652.58 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसकी स्वीकृति भी शीघ्र मिलने की संभावना है। प्रस्तावित धन मिलते ही बस स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed