{"_id":"69824c4e4666f0a27f0b2685","slug":"sisters-missing-from-patharwa-no-clue-even-after-10-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154037-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटहेरवा से सगी बहनें लापता, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटहेरवा से सगी बहनें लापता, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं
Wed, 04 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र से करीब दस दिन पूर्व विद्यालय जाने की बात कहकर घर से गई दो सगी बहनें गायब हो गईं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। उधर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बहनों की मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर खोजबीन में लगी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक गांव की दो सगी बहनें 24 जनवरी को विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। एक बहन पटहेरवा के एक इंटरमीडिएट काॅलेज की 12वीं की छात्रा है, जबकि दूसरी तमकुहीराज स्थित एक महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शाम तक विद्यालय से घर वापस नहीं आने पर मां ने रिश्तेदारी में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नही लगने पर उन्होंने विदेश रहने वाले पति को जानकारी दी।
इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के दिन से ही उनकी मोबाइल बंद बता रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना के बाद से गायब छात्राओं की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस की हाथ लगी हैं। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।