फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sisters beaten on the middle of the road, clothes torn when they protested

Kushinagar News: बीच सड़क पर बहनों को पीटा, विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े

Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sisters beaten on the middle of the road, clothes torn when they protested
- चार लोगों पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज
विज्ञापन

-कसया के एक वार्ड की रहने वाली बहनें घर से बाजार आई थीं
कसया। दो बहनें किसी काम से बाजार में आई थीं। ओवरब्रिज के पास चौराहे पर दो लोग किसी बात को लेकर दोनों से उलझ गए। विरोध करने पर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
कसया नगर के एक वार्ड की रहने वाली दो सगी बहनें घर से बाजार आई थीं। ओवरब्रिज के पास चौराहे पर शाम को दो लोग मिले। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ी कि दोनों शख्स बहनों को गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर लड़कियों का कपड़ा फाड़ दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी फोन कर एक लड़की ने परिजनों को दी। कुछ देर बाद घरवाले पहुंचे तो पिटाई करने वाले भाग गए। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुंडेरा रतनपट्टी निवासी मोहनलाल, विश्वकर्मा शर्मा, पटहेरवा थाना के मझौआ निवासी पप्पू शर्मा व कादिर पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी एसओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पुरानी रंजिश में विवाद हुआ था। मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed