फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sister-in-law refused to marry brother-in-law posted obscene photos on social media

हर हाल में साली को पाने की चाहत: शादी को राजी न हुई लड़की तो जीजा ने की नीच हरकत, मुंह छिपाने को मजबूर पीड़िता

Fri, 25 Aug 2023 10:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 10:40 PM IST
सार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशफाक, फरियाद, आबरून और इरशाद के विरुद्ध महिला की लज्जा भंग करने, जान से मारने की धमकी देने सहित आईटी एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
sister-in-law refused to marry brother-in-law posted obscene photos on social media
जीजा ने पोस्ट की साली की अश्लील वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साली से शादी करने की हसरत पूरी नहीं हुई तो जीजा ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पूछने पर इकलौते साले की हत्या करने की धमकी दे रहा है। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

कुशीनगर स्थित खड्डा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस तहरीर देकर बताया है कि उसका दामाद उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। शादी करने के लिए आमादा था। जब लड़की की मां ने इनकार किया तो नाराज हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने चुपके से लड़की की अश्लील तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लड़की व उसका परिवार सदमे में है। जब इस बात का ऐतराज किया गया तो आरोपी ने लड़की के भाई की हत्या करने की धमकी दी। 

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी अशफाक, फरियाद, आबरून और इरशाद के विरुद्ध महिला की लज्जा भंग करने, जान से मारने की धमकी देने सहित आईटी एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed