{"_id":"62f3f975abafb86f3617c490","slug":"sister-dies-due-to-vehicle-accident-while-running-brother-serious-kushinagar-news-gkp446740470","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: दौड़ लगाने के दौरान वाहन की चपेट में आने से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: दौड़ लगाने के दौरान वाहन की चपेट में आने से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर
Thu, 11 Aug 2022 09:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:42 AM IST
सार
रामकोला थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी सपना (20) तथा उनके छोटे भाई किशन (18) सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थे। सपना ने अपना फार्म भी भर दिया था। बुधवार की भोर में दोनों दौड़ते हुए रामकोला-पडरौना मार्ग पर मेहंदीगंज और धर्मसमधा के बीच पहुंचे थे कि पीछे से बिना लाइट जलाए आए वाहन की चपेट में वे आ गए।
विज्ञापन
दौड़ लगाते समय वाहन की चपेट से युवती की मौत के बाद रोते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
सेना भर्ती के लिए बुधवार की भोर में दौड़ लगा रहे रामकोला थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी भाई-बहन, वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी सपना (20) तथा उनके छोटे भाई किशन (18) सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थे। सपना ने अपना फार्म भी भर दिया था। बुधवार की भोर में दोनों दौड़ते हुए रामकोला-पडरौना मार्ग पर मेहंदीगंज और धर्मसमधा के बीच पहुंचे थे कि पीछे से बिना लाइट जलाए आए वाहन की चपेट में वे आ गए।
विज्ञापन
दोनों गिरकर खून से लथपथ हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। दोनों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया। रामकोला थाने के एसओ नीरज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भाई की कलाई पर नहीं बांध पाई राखी
रामकोला थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी सपना चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थीं। अपने भाई किशन के साथ सेना में भर्ती होने के लिए प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाती थीं। अपने इकलौते भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी खरीद ली थी। घायल किशन ने रोते हुए बताया कि वह बड़ी बहन थीं, लेकिन मेरी अच्छी दोस्त थीं। साथ में सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाया करती थी और हौसला बढ़ाती थीं।