फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sirens sounded in four tehsils... drills to prevent earthquakes and chemical accidents

Kushinagar News: चार तहसीलों में बजा सायरन....भूकंप और रासायनिक हादसे से बचाव का अभ्यास

Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sirens sounded in four tehsils... drills to prevent earthquakes and chemical accidents
सपहा सीएचसी में फील्ड हॉस्पिटल बनाकर भूकंप में घायलों का ईलाज करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवा
पडरौना/सपहा। आपदा से बचाव के लिए शुक्रवार को जिले की चार तहसीलों में राज्य स्तरीय बचाव के लिए अभ्यास हुआ। कही भूकंप के झटकों के बाद छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया तो कहीं बड़ी संख्या में घायलों के लिए कुछ ही देर में फील्ड अस्पताल तैयार कर दिया गया। चीनी मिल में रासायनिक हादसे और हाटा में आग लगने की स्थिति में भी रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र प्रताप तंवर के दिशा-निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित अभ्यास में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, एसडीआरएफ समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने उपकरणों के साथ हिस्सा लिया। रेस्क्यू, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और राहत-बचाव की तैयारियों को मौके पर परखा गया। जिला आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने अभ्यास का समन्वय किया। जिले के पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज तहसीलों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पडरौना में भूकंप आने का परिदृश्य तैयार किया गया। झटके महसूस होने के बाद छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालने, घायल छात्राओं के रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया गया। एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। सीएचसी सपहां में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने की स्थिति बनाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल फील्ड अस्पताल तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता के आधार पर घायलों की प्राथमिकता तय करने, उपचार और मरीजों के प्रबंधन की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। त्रिवेणी इंजीनियरिंग शुगर फैक्ट्री में औद्योगिक रासायनिक हादसे का मॉडल तैयार किया गया। अग्निशमन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं रेस्क्यू का अभ्यास किया। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर निर्धारित असेंबली प्वाइंट पर पहुंचाया गया। तहसील परिसर/थाना हाटा में कार्यालय में आग लगने की स्थिति का मॉक ड्रिल कराया गया। अग्निशमन दल ने बचाव अभियान चलाते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और निर्धारित असेंबली प्वाइंट पर एकत्र कराया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, राजस्व, होमगार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टीमों ने हिस्सा लिया।

-
आपदा में इन नंबरों पर दें सूचना
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित है। आपदा की स्थिति में 05564-240590 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है।

सपहा सीएचसी में फील्ड हॉस्पिटल बनाकर भूकंप में घायलों का ईलाज करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवा

सपहा सीएचसी में फील्ड हॉस्पिटल बनाकर भूकंप में घायलों का ईलाज करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवा

सपहा सीएचसी में फील्ड हॉस्पिटल बनाकर भूकंप में घायलों का ईलाज करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवा

सपहा सीएचसी में फील्ड हॉस्पिटल बनाकर भूकंप में घायलों का ईलाज करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed