फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   singer anish hounered

सिसवा महोत्सव में गायक अनीष को मिला सम्मान

Wed, 03 Jan 2018 11:27 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 03 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
singer anish hounered
अनीष सोनी को सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala
पडरौना। 
विज्ञापन

सिसवा विकास समिति की ओर से प्रतिवर्ष नव वर्ष के पहले दिन सिसवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी गायक अनीष सोनी भी शामिल थे। उन्हें स्मृति चिह्न व उत्कृष्ट कार्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी अनीष सोनी बीते वर्ष अक्टूबर माह में रसिया, अरर्मेनिया, अजरबैजान और दुबई में कार्यक्रम प्रस्तुत करने गए हुए थे। अनीष बीते वर्ष स्वतंत्रता दिवस के आठ दिन पूर्व कुशीनगर जिले में यात्रा वंदेमातरम भी चुके हैं। पांचवीं बार वह सिसवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इन्होंने अपने गीत-संगीत के माध्यम से नववर्ष के दिन लोगों का मनोरंजन किया। समाज और लोकपरंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए आयोजक सिसवा विकास समिति ने पूर्वांचल के नवरत्न में अनीष सोनी को शामिल करते हुए सिसवा के स्टेट कैप्टन मानवेंद्र सिंह, अनूप जायसवाल, मनोज केशरी, दिनेश कसेरा व एसडीएम ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

सम्मानित किए जाने पर हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल, अश्विनी पांडेय, डॉक्टर अरुण कुमार गौतम, डॉक्टर राजीव मिश्र, मोंटी सलूजा, सौरभ वर्मा, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉक्टर संदीप अरुण, डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर शुभ्रा गौतम सलूजा, शिव वर्मा, अरुण पासवान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed