फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sickal cell anemia

Kushinagar News: सिकल सेल से बचाव के लिए चलेगा अभियान

Sat, 01 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
sickal cell anemia
प्रधानमंत्री अभियान का करेंगे शुभारंभ, जिला अस्प्ताल व सीएचसी-पीएचसी पर होगा प्रसारण
विज्ञापन

प्रदेश के 16 जिलों में कुशीनगर भी शामिल, लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गौरी जगदीश एएनएम सेंटर पर शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया के प्रति लोगों जागरूक किया गया। इसमें बताया गया कि बीमारी से बचाव के लिए अभियान चलेगा। एक जुलाई को प्रधानमंत्री बचाव अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण सीएचसी-पीएचसी पर होगा।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए लोगों की टेस्टिंग की जाएगी। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस बीमारी की चपेट में आने वाले पुरुष और महिलाओं को शादी करने से रोका जाएगा।
विज्ञापन

कारण यह कि महिला और पुरुष दोनों पॉजिटिव हों तो जन्म लेने वाले बच्चे सिकल सेल एनीमिया के शिकार होंगे। पति-पत्नी में कोई एक पीड़ित है तो बच्चे में इसके होने की 50 प्रतिशत आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल 16 जिलों में यह अभियान चलेगा। लोगों को बीमारी के कारण व बचाव के तरीके बताए जाएंगे। जरूरी जांच और इलाज भी होगा।
सीएमओ ने बताया कि एक जुलाई को दोपहर तीन से 4:30 बजे के बीच जागरूकता अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। इसका प्रसारण जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर होगा।

दुदही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि सिकल सेल ऐसी बीमारी है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) टेढ़ी हो जाती हैं। शरीर में रक्त प्रवाह के दौरान ये टूटने लगती हैं, जिससे खून की कमी हो जाती है।


सिकल सेल एनीमिया के लक्षण
हड्डियों और मसल्स में हर वक्त दर्द रहना।
तिल्ली का आकार बढ़ जाना।
हाथ-पैर में दर्द के साथ सूजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed