{"_id":"63163e2d88c4c05ae43ce9df","slug":"si-did-indecency-to-the-village-head-the-head-union-demonstrated-kushinagar-news-gkp4494996191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान से एसआई ने की अभद्रता, प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान से एसआई ने की अभद्रता, प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते प्रधान संघ के सदस्य।
- फोटो : KUSHINAGAR
ग्राम प्रधान से एसआई ने की अभद्रता, प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को बैठक कर प्रधान के साथ अभद्रता करने वाले एसआई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को प्रधान संघ अध्यक्ष हेमंत शुक्ला के नेतृत्व में ब्लाक सभागार में बैठकर नेबुआ नौरंगिया थाने में तैनात एक एसआई के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रधान संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चेताया कि अगर एसआई पर कार्यवाही नहीं हुई तो एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
बसंतपुर के ग्राम प्रधान वींरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति के खड़ंजा पर लकड़ी रख मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत थाने में की गई थी। उनका आरोप है कि मार्ग में रखे अवरोध को नहीं हटाया गया। शिकायत से नाराज हलका के एसआई ने उन्हें थाने बुलाकर गाली गलौज कर अपमानित किया। प्रधान का आरोप है कि एसआई की शह पर कब्जा धारक जानमाल की धमकी दे रहा है। इस दौरान प्रधान सत्येंद्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र पाल, संदीप कुशवाहा, अरविंद शर्मा, मोस्तकिम, विजय प्रसाद सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस संबंध में एसआई दीपक सिंह का कहना है कि एक मामले की जानकारी के लिए प्रधान को बुलाया गया था। उनसे कोई अभद्रता नहीं गई है। आरोप निराधार और बेबुनियाद है।