फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shrikrishna janmastami celebrated

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Sun, 21 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
shrikrishna janmastami celebrated
पडरौना नगर के श्री बुढ़िया माई मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन

जन्माष्टमी के अवसर पर मध्य रात्रि तक मनाया गया जन्मोत्सव
मंदिर पर जुटी भीड़, पटाखे फोड़े, सोहर, आरती और जयकारे से भक्तिमय बना रहा वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जैसे गीतों से शुक्रवार की मध्य रात्रि मंदिर और पंडाल गूंज उठे। रात के 12 बजे एक मिनट के लिए बिजली कटी और फिर नन्हे कान्हा के रूप में किलकारी की आवाज गूंजने लगी। फिर सोहर, गीत और आरती से मंदिर परिसर गूंजने लगा। श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़े और प्रसाद बांटे। अखाड़े के खिलाड़ी दरवाजे-दरवाजे घूमकर करतब दिखाते रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पडरौना नगर के छावनी स्थित महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात आठ बजे से ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रात के 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें सोनू श्रीवास्तव, शिवकुमार श्रीवास्तव, प्रिंस, प्रमोद श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, शेषनाथ शर्मा, अनुप श्रीवास्तव, भजन गायक रमेश रावत, कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, नंदा श्रीवास्तव सहित आयोजन कमेटी से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह शहर के कसेरा टोली, महावीरी गली, तुरहा टोली, सुभाष चौक, साहबगंज सहित विभिन्न स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ
गंगुआ बाजार। तमकुही क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग सहित अगल-बगल के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कहीं मटका फोड़ तो कही कीर्तन भजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिहार बुजुर्ग में प्रधान प्रतिनिधि धीरज सैनी ने पहली बार मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित कराया। इसमें अगल-बगल के गांवों के युवा भी शामिल हुए। कई जगह भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ। उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed