फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shri Ram's slogan echoed in the procession

Kushinagar News: शोभायात्रा में गूंजा श्रीराम का जयघोष

Fri, 12 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's slogan echoed in the procession
मथौली नगर पंचायत में दीपक कलश यात्रा निकालते रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड व अन्य।
मथौली। कस्बा के कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से बृहस्पतिवार को व्यापार मंंडल की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, माता जानकी, लव कुश और हनुमान की झांकी निकली। इस दौरान जयश्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ की अगुवाई में निकली शोभा पूरे कस्बा में भ्रमण कराया। इसमें आयोजकों की तरफ से प्रत्येक घर में पांच-पांच दीपक और पूजित अक्षत वितरित कर 22 जनवरी को घर के दरवाजे और पूजा कक्ष में दीपक प्रज्वलित करने की अपील की। इस दौरान अदालत प्रसाद, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, बृजेश उपाध्याय, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा को भव्य बनाने की बनी रणनीति

दुदही। कस्बे के शिव पार्वती मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें 14 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह ब्यास नारायण ने कहा कि एक से 15 जनवरी तक अयोध्या से आए पूजित अक्षत, पत्रक और चित्र लोगों को देकर राम भक्तों के सहयोग से बने राम मंदिर के दर्शन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। हिन्दू समाज ने 500 वर्षों में 77 बार संघर्ष किया। लाखों रामभक्तों ने प्राणों की आहुति दी। इसके बाद लोग 22 जनवरी का दिन देख पा रहे हैं। इस उत्साह में दुदही क्षेत्र के 66 गांवों से रामभक्त 14 जनवरी को शोभायात्रा निकालेंगे। उन्होंने शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पदाधिकारियों में जिम्मेदारी बांटी। इस दौरान दिग्विजय नाथ, हरेंद्र गोंड, राम प्रताप, डॉ. राजन सिंह, दीपक पटेल, पूजन यादव, भोला भारती, राजू रौनियार, नितेश प्रजापति, पिंकी शर्मा, मृत्युंजय पाठक, सतीश शर्मा, राजकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed