{"_id":"6a6a59cbcba717598106c082","slug":"shravani-fair-from-today-har-har-mahadev-will-be-heard-in-shiva-temples-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164714-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रावणी मेला आज से, शिवालयों में गूजेगा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रावणी मेला आज से, शिवालयों में गूजेगा हर-हर महादेव
Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महादेव को प्रिय श्रावण मास आज से शुरू हो गया। पूरे महीने जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक समेत अन्य धार्मिक आयोजन करेंगे। शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले के प्राचीन शिवमंदिर कुबेरस्थान, करहिया और लम्हुआ समेत सभी सभी मंदिरों में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। इसके लिए जिले को चार जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में कांवड़ यात्रा एवं पूजन-अर्चन कर सकें।
इस महीने श्रद्धालु नारायणी और बांसी नदी से जल लेकर कुबेरस्थान स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा करहिया, लमुआ, पथलेश्वर धाम आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचते है। इसके अलावा इन मंदिरों में श्रद्धालु रूद्राभिषेक समेत अन्य धार्मिक आयोजन करते हैं। जिले के श्रद्धालु कांवड़ यात्रा समेत अन्य धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न कर सकें, इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
एसपी केशव कुमार ने सभी थानेदारों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के शिव मंदिर, संवेदनशील स्थान और वहां आयोजित कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखें। पूर्व की घटनाओं को देखते हुए इस वर्ष प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान दो से अधिक डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यात्रा मार्गों पर पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
श्रावण मास में तहसील क्षेत्र के शिवालयों पर आयोजित मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बैरिकेडिंग, एंबुलेंस और नदी घाटों गोताखोरों की टीम तैनात कर दी गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि ने अफवाहों पर ध्यान न दें। -राजीव निगम, एसडीएम, सदर।