{"_id":"6500b7ff4e7f475134050de5","slug":"short-stay-many-hotels-are-famous-for-illegal-business-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4464-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठहरने के लिए कम, अवैध धंधे के लिए चर्चित हैं कई होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठहरने के लिए कम, अवैध धंधे के लिए चर्चित हैं कई होटल
Wed, 13 Sep 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ मंगलवार को हुई कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस हमेशा रूटीन जांच करती रही, फिर होटल में अवैध रूप से देह व्यापार पांव फैलाता गया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर पर्यटन व्यवसाय की दृष्टि से बने होटलों में ठहरने के लिए कम, लेकिन इस तरह के अवैध धंधे के लिए कुछ होटल काफी चर्चित हैं। उनकी वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली सहित नगर की छवि धूमिल हो रही है। छापे के बाद ऐसे होटलों को सील करने की कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर खुल जाने हैं। इस अवैध धंधे के विरुद्ध बुद्धनगरी की कुछ महिलाओं ने इसी महीने में एक होटल पर अवैध रूप से देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की थी।
00
अवैध धंधे को बंद कराने के लिए महिलाओं ने भी की है पहल
देवरिया मार्ग पर रामाभार तिराहे के पास अवैध रूप से चल रहे इस धंधे को बंद कराने के लिए अनिरुद्धवा गांव की महिलाओं ने होटल पर पहुंचकर तोड़फोड़ और बंद कराने के लिए कुछ दिन पहले उग्र प्रदर्शन किया था। पुलिस ने होटल संचालक की तहरीर पर विरोध प्रदर्शन के मामले में दो पुरुषों सहित महिलाओं पर मुकदमा पंजीकृत किया था।
--
जांच होती है पर कार्रवाई कुछ नहीं
होटलों में अवैध धंधे को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन बालिग जोड़े होने पर कोई विशेष कार्रवाई नहीं होती है। इससे अवैध धंधे में लिप्त लोगों का दुस्साहस बढ़ता गया है। आज यह धंधा बड़े पैमाने पर नगर में चल रहा है।
विज्ञापन
-- -- -
अवैध होटलों के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई
कसया नगर के कुछ होटलों में अवैध रूप से चल रहे अनैतिक कृत्यों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने पूर्व में भी संयुक्त रूप से छापा मारा है। शुरूआत में उन होटलाें को सील भी किया गया, युगल पकड़े गए, लेकिन बाद में छोड़ दिए गए।
केस-एक
23 जून को कुशीनगर स्थित राज गेस्ट हाउस को छापा के दौरान अवैध रूप से संचालित करने के आरोप में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने सील किया था।
केस-दो
10 सितंबर को कसया तहसीलदार के नेतृत्व में कसया कुशीनगर सहित कई जगह छापे मारे गए। चार होटलों को अवैध रूप से संचालित मिलने पर सील किया गया। इनमें मनोकामना, सूर्या, जीरो रेस्टोरेंट सहित एक अन्य को सील किया गया था।
केस-तीन
कुशीनगर एनएच 28 पर पकवा इनार के समीप एम के गेस्ट हाउस को तत्कालीन एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव एवं सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर सील किया गया था। बालिग जोड़ों पर शांतिभंग के अंदेशा में कार्रवाई हुई थी।