फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shops will open with conditions

पडरौना में आज से सशर्त खुलेंगी सभी दुकानें: एडीएम

Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
shops will open with conditions
पडरौना में आज से सशर्त खुलेंगी सभी दुकानें: एडीएम
विज्ञापन

पडरौना। शहर में 14 दिनों का लॉकडाउन समाप्त हो चुका है। सोमवार से सभी दुकानें खुलेंगी, लेकिन कोविड-19 से बचाव के लिए शासन की तरफ से निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। शनिवार व रविवार को प्रदेश सरकार की तरफ से जारी लॉकडाउन यथावत रहेगा।

इसकी जानकारी एडीएम विंध्यवासिनी राय ने दी। उन्होंने बताया कि पडरौना शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी, जिसे देखते हुए 14 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया था। उसकी समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है। जिस प्रकार पूरे प्रदेश में सप्ताह में शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में दुकानें और बाजार खुल रहा है, उसी तरह पडरौना शहर में भी खुलेगा। हालांकि इस दरम्यान मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। शासन की तरफ से अनलॉक-3 के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पडरौना शहर में भी पूर्णत: पालन करना होगा। जिन मोहल्लों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिलते हैं तो वह क्षेत्र बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed