फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shops were closed during lockdown

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बंद रहीं दुकानें, छाया रहा सन्नाटा

Sun, 12 Jul 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
shops were closed during lockdown
रामकोला में लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़क पर पुलिसकर्मी करते रहे वाहनों की जांच्र। - फोटो : KUSHINAGAR
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बंद रहीं दुकानें, छाया रहा सन्नाटा
विज्ञापन

पडरौना। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहर समेत जिले भर में बंदी रही। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने भी लॉकडाउन का पालन किया। पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, कसया नगर की दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रहे। कुछ वाहन आ-जा रहे थे, लेकिन उसमें लोगों की संख्या नगण्य रही। गांधी चौक पर पुलिस मुस्तैद रही। रोडवेज बस स्टेशन पर जहां भीड़ रहती है, वहां रविवार को कोई नहीं था। नगर के मुख्य मार्केट स्थित सीएचसी व सामने मेडिकल स्टोर के अलावा सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। पुराने फाजिलनगर मार्ग पर संचालित संस्थान भी बंद मिले। इसके अलावा नगर का सपहां मार्ग, रामकोला मार्ग, पडरौना मार्ग, बैरिया चौराहा, कुशीनगर समेत अन्य जगहों पर पूरी तरह लॉकडाउन का अनुपालन होते देखा गया। एसडीएम देशदीपक सिंह ने कहा कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। शासन के इस निर्णय का आम जनता की तरफ से प्रशासन को सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीगंज बाजार में एसओ केपी सिंह की अगुवाई में पुलिस ने बाजार में गश्त किया। बाजार बंद होने से सन्नाटा छाया था। कप्तानगंज और तहसील क्षेत्र के अन्य गांवों में कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने से प्रशासन की सक्रियता क्षेत्र में बढ़ गई है। खोटही रोड, इंटर कॉलेज रोड, मुख्य बाजार आदि में पुलिस सक्रिय रही। रनवीर सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, चंद्रमा, राहुल सिंह, दीनानाथ आदि मौजूद थे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को रामकोला पुलिस की सक्रियता अधिक रही। सुबह ही भ्रमण कर व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। सड़कों पर खड़े वाहनों का ई चालान काटा गया तथा उनसे 50 हजार रुपये की वसूली हुई। एसओ केपी सिंह ने कहा कि शासन का निर्देश है कि बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार, हाटा नगर और सभी चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। लोगों से घरों में रहने की अपील की। एनएच-28 पर सन्नाटा छाया रहा। एनएच पर दूर-दूर तक वाहन नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed