फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shops located on roadsides and drains will get space

Kushinagar News: सड़क की पटरी व नाले पर लगने वाली दुकानों को मिलेगी जगह

Sat, 16 Dec 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shops located on roadsides and drains will get space
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली को चमकाने व विश्व स्तरीय ख्याति को फैलाने के लिए जिला प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। डीएम के निर्देश पर मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर रामाभार स्तूप तक पटरी व नाले पर सजने वाली दुकानों को हटाया जाना है। नगर पालिका प्रशासन कुछ पटरी व ठेले वाले दुकानदारों को जगह दिलाने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने रामाभार स्तूप के पास सड़क की दूसरी तरफ पटरी व ठेले वाले दुकानदारों को लगाने के लिए जमीन की जेसीबी से चल रही सफाई व समतलीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौजूद पालिका कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका स्थल की पूरी तरह सफाई कराकर व मिट्टी भरवाने के बाद पटरी ल ठेले वाले दुकानदारों के दुकानों को जगह दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जगह आवंटन के बाद दुकानदारों को निर्धारित तरीके व साफ सफाई के साथ दुकानें संचालित करना होगा। कुछ दुकानदारों ने चेयरमैन प्रतिनिधि से मुलाकात कर अपनी बात भी रखी। लेकिन प्रशासन कुशीनगर की विश्व स्तरीय छवि को और बढाने व ख्याति फैलाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed