{"_id":"682e2d297f38289968027d05","slug":"shopkeeper-dies-in-scorpio-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-137831-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दुकानदार की मौत
Thu, 22 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कसया। कस्बे के देवरिया मार्ग गोलाबाजार में मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो की ठोकर से एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कसया सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
नगर के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर निवासी मोनू मद्धेशिया (24) और मंटू मद्धेशिया (22) दोनों फल की दुकान लगाते हैं। गोलाबाजार में अपनी दुकान बंद कर मंगलवार की रात पैदल घर जा रहे थे। गांधी चौक से देवरिया की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों दुकानदारों को ठोकर मारने के बाद सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई।
इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली का पैनल टूट गया। रात को पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से किनारे किया। हादसे के बाद चालक भाग गया। मोनू मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।