{"_id":"5edfbd568ebc3e430e33fd22","slug":"shop-keeper-stabed-kushinagar-news-gkp3541390192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहूगंज बाजार में सो रहे दुकानदार पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहूगंज बाजार में सो रहे दुकानदार पर चाकू से हमला
विज्ञापन
सो रहे दुकानदार पर चाकू से हमला
तरयासुजान/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के दाहूगंज बाजार में दुकान पर सो रहे दुकानदार पर बदमाशों ने चाकू से हमलाकर दिया। चिल्लाने पर जब तक लोग वहां पहुंचे, हमलावर भाग चुके थे। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी गांव के योगेंद्र यादव के 39 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव किराने की दुकान चलाते हैं। रात करीब नौ बजे घर पर भोजन कर दुकान पर आकर सो गए। रात के करीब 12 बजे दो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग चुके थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीओ संदीप वर्मा, एसओ सुनील कुमार सिंह और चौकी प्रभारी प्रेमनारायण पहुंचे और घायल को सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।