फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shobha yatra will start for sun temple

Kushinagar News: रामजानकी मठ से आज निकलेगी शोभा यात्रा

Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
shobha yatra will start for sun temple
आजमगढ़ में ऋषि आश्रम से सूर्य प्राकट्य उत्सव के लिए शोभा यात्रा को रवाना करते मंत्री सूर्य प्रता
फोटो है।
विज्ञापन

31 जुलाई को सूर्य मंदिर परिसर में भगवान भास्कर की मूर्ति का 108 नदियों के जल से होगा जलाभिषेक

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पूर्वांचल महोत्सव व कुशीनगर महोत्सव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया है। आजमगढ़ के तमसा और मंजूसा नदी के तट पर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम से शुरू हुई कलश यात्रा शनिवार की देर रात कसया स्थित रामजानकरी मठ परिसर में पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम कर रविवार की सुबह शोभा यात्रा के साथ तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के लिए रवाना होगी।
शुक्रवार को तुर्कपट्टी महुअवां स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह आजमगढ़ के तमसा और मंजूसा नदी के तट पर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम से कृषि मंत्री यूपी सरकार सूर्य प्रताप शाही, सहजानंद राय, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने 108 नदियों के जल के कलश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा रविवार की सुबह कसया होते हुए तुर्कपट्टी पहुंचेगी।
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय ने बताया कि आजमगढ़ के तमसा नदी से चली कलश यात्रा शनिवार की देर रात कसया स्थित रामजानकी मठ पहुंचेगी। वहां से रविवार की सुबह शोभायात्रा के साथ कसया नगर भ्रमण करते हुए प्रेमवलिया, सपहा, रुदवालिया, बसडीला, छहूं के रास्ते शाम तक तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर परिसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मठ, मंदिरों के पुजारी और सन्तों की मौजूदगी में शुक्रवार से चल रहे अखंड रामायण पाठ का सोमवार की सुबह पूर्णाहुति कर कलश यात्रा के साथ 108 नदियों के जल से सूर्य मूर्ति का जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक से बचे जल को मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद के रूप में दिया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed