फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shivpuran Katha ends with havan-puja and bhandara.

Kushinagar News: हवन-पूजन और भंडारा के साथ शिवपुराण कथा का समापन

Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Shivpuran Katha ends with havan-puja and bhandara.
तमकुहीरोड। सेवरही के महाबीर नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 15 मार्च से चल रहा नौ दिवसीय श्रीशिव पुराण महाकथा का शनिवार को पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कथावाचक पंडित श्रीदास ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति सर्वाधिक दयालु हैं। वे भक्तों की सभी मुरादे पूरी करते है। उनकी कृपा सभी लोगों पर रहती है। भगवान शिव सृष्टि के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करते हैं, लेकिन अपने भक्तों के लिए उनके हृदय में हमेशा वत्सल प्रेम रहता है। इसके बाद आयोजन समिति के बिहारी लाल, तारकेश्वर वर्मा, रामेश्वर ब्याहुत, शंकर शर्मा, सुबाष यादव, कृष्णा ब्याहुत, हिमांशु वर्मा, अनुज सोनी, आदित्य वर्मा आदि ने हवन पूजन कर आयोजित भंडार में शामिल श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बीरबल शर्मा, ऋषिकेश वर्मा, बबलू श्रीवास्तव, राहुल सोनी, हरेंद्र यादव, जयप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश यादव, शिविर वर्मा, पवन पटेल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed