फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shiva temples resounded with the chant of 'Har-Har Mahadev'.

Kushinagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples resounded with the chant of 'Har-Har Mahadev'.
उजारनाथ शिव मंदिर परिसर में जला​भिषेक करने के लिए कतार में खड़ी चढाती महिलाएं।संवाद
पडरौना। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया। महामृत्युंजय का जाप कर कष्टों से मुक्ति की कामना की। आरती पूजन के अवसर पर ढोल नगाड़े की गूंज से माहौल हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महादेव की आराधना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। सुबह से ही मंदिरों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे सोमवार सुबह से ही मंदिरों में गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरे, बेलपत्र, पुष्प, दूध, जल आदि से शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक किया। प्राचीन मंदिर परिसरों में मेला जैसा माहौल रहा। झारखंड के देवघर जाने वाले श्रद्धालु रास्ते में पड़ने वाले शिवालयों में पूजा-अर्चना का भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते निकल जा रहे थे।
विज्ञापन

पडरौना नगर के छावनी स्थित भन्नुनाथ शिवमंदिर, महादेव मंदिर, सिद्धनाथ शिवमंदिर, लखरांव स्थित शिवमंदिर, बुढ़िया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, खिरकिया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, रामपुर शिवमंदिर सहित शहर एवं आस-पास के सभी शिवालयों में ब्रह्ममुहुर्त से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। घंटाध्वनि से मंदिर गुंजायमान होते रहे। प्रमुख मंदिरों के परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान कुबेर के नाम पर जनपद के प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में भी ब्रह्ममुहुर्त में दर्शन-पूजन के लिए कपाट खुल गया। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने एक-एक कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। यहां पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार लगी थी। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक करा रहे थे। यहां जलाभिषेक के लिए दोपहर दोपहर बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही क्षेत्र के बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, पोखरा शिव मंदिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहर नगर, जीन बाबा का स्थान पकड़ीयार, राम जानकी शिव मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, गल्ला मंडी शिव मंदिर सहित राजपुर खाश, अहिरौलीदान, चखनी, रकबा दुलमा पट्टी, परसा उर्फ सिरिसिया, राजपुर बगहा, राजेंद्र नगर, जगदीशपुर, मिश्रौली, जोगनी, मलाही टोला, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, दवनहा आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
जानकीनगर संवाद के अनुसार, भोर के तीन बजे से ही क्षेत्र के नरसर स्थित प्राचीन करहिया शिव धाम मंदिर के गर्भ गृह में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। मंदिर के गर्भगृह में दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र की महिलाएं व अन्य श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। खलवापट्टी, सपही बुजुर्ग, अमरवा, लोहलनगड़ी, गगलवा, देवरिया वृत्त, करमैनी, भेलया मठिया, मोगलपुरा, जवार, फतमपट्टी और सेंदुरिया बुजुर्ग समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालय में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की।
छितौनी संवाद के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार को नगर पंचायत छितौनी के पनियहवा स्थित प्राचीन पथलेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से देर शाम तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजता रहा। मंदिर के महंत सतेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि सोमवार को भोर से पहले ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। भक्तों ने दूध, जल, बेलपत्र, पुष्प, भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप और आरती-पूजन भी हुआ।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, स्थानीय शिव मंदिर के अलावा रामपुर दहाउर चौराहा स्थित शिव मंदिर, खोटही स्थित शिव मंदिर, पगार स्थित शिव मंदिर समेत क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। पंडित सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आज पवित्रोपना एकादशी और चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत भी है। इस दिन रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है।

रामकोला संवाद के अनुसार, धर्म समधा देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ। दोपहर बाद कई श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed