{"_id":"6612f73ce7cf7c60830a79f7","slug":"sheetal-won-bronze-medal-people-congratulated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115176-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शीतल ने जीता कांस्य पदक, लोगों ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शीतल ने जीता कांस्य पदक, लोगों ने दी बधाई
Mon, 08 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग क्लब हाटा कुशीनगर की जूनियर बालिका शीतल कुशवाहा।
पडरौना। हरियाणा के रोहतक में आयोजित खेलो इंडिया जूनियर गर्ल्स आरईसी कंबाइंड नेशनल टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुशीनगर की शीतल ने कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।
हाटा कस्बा निवासी शीतल कुशवाहा ने हरियाणा के रोहतक में 31 मार्च से सात अप्रैल तक आयोजित हुए खेलो इंडिया जूनियर गर्ल्स आरईसी कंबाइंड नेशनल टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जिले के मान बढ़ाया है। वे कोच राजेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। अब 12 अप्रैल से 15 तक रोहतक में आयोजित यूथ एशियन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, अनिल कुमार मिश्र, धीरेंद्र सिंह, बीएन मिश्र, डॉ. अरुण गौतम, डॉ. बीके सिंह आदि ने बधाई दी है।