फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   She was accused of assault and attempted murder over dowry.

Kushinagar News: दहेज के लिए मारपीट, हत्या की कोशिश का लगाया आरोप

Mon, 29 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
She was accused of assault and attempted murder over dowry.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। एक वर्ष पूर्व नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक और उसके परिजनों पर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि एक वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस दौरान किशोरी एक पुत्री की मां भी बन गई।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व युवक उसे अपने घर छोड़कर बाहर चला गया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 26 दिसंबर की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने गले में रस्सी बांधकर जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया तथा बेरहमी से मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता अपने मायके पहुंची। किशोरी की मां ने विशुनपुरा पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed