फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shashank Gupta becomes president of Postal Agents Association

Kushinagar News: डाक अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष बने शशांक गुप्ता

Sun, 07 Apr 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Shashank Gupta becomes president of Postal Agents Association
तमकुहीरोड। डाक अभिकर्ता संघ सेवरही के पदाधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशांक गुप्ता को अध्यक्ष तो विवेकानंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

डाक अभिकर्ता संघ सेवरही की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव आया। इसके बाद जिलाध्यक्ष हरेराम गुप्ता और जिला महामंत्री राघवेंद्र नारायण पांडेय की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। इसमें गणेश गुप्ता को संरक्षक, अशोक राय को संयोजक, सुधीर मिश्र को सह संयोजक, शशांक गुप्ता को अध्यक्ष, विवेकानंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना देवी को उपाध्यक्ष, परशुराम मद्धेशिया को महामंत्री, मदन गुप्ता को कोषाध्यक्ष और रामनरेश व राजेश वर्मा को सूचना मंत्री बनाया गया। चुनाव बाद पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान नंदलाल जायसवाल, मनोज मिश्र, लल्लन कुमार, रमेश कुशवाहा, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed