{"_id":"667a0b3c7e292f16dc00ad74","slug":"sharp-weapons-used-in-fight-case-of-attempt-to-murder-on-36-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118773-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट में चले धारदार हथियार, 36 पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट में चले धारदार हथियार, 36 पर हत्या के प्रयास का केस
Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रवींद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के सुगई तिवारी टोला में जमीन विवाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने फरसा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद और 27 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुगई तिवारी टोला में रविवार सुबह 8 बजे अनिरुद्ध चौबे की भूमि पर कब्जा को लेकर मारपीट हो गई। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अनिरुद्ध चौबे पक्ष के लोगों की पिटाई की। अनिरुद्ध (50), विजेंद्र चौबे (35), दिवाकर (36), दुर्गेश चौबे (18) समेत छह लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर बताते हुए विजेंद्र को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज डॉक्टर ने रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अनिरुद्ध चौबे की तहरीर पर दूसरे पक्ष के उमाशंकर, जितेंद्र, आशोक, अतुल, अंशु, राज, धर्मेंद्र व बगलहा गांव थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी गोल्डन समेत 27 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।