फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shabari is a symbol of surrender to God.

Kushinagar News: ईश्वर के प्रति समर्पण की प्रतीक हैं शबरी

Sat, 04 Apr 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Shabari is a symbol of surrender to God.
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार में चल रही रामकथा में शुक्रवार को कथा व्यास गौरव कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शबरी ईश्वर के प्रति समर्पण की प्रतीक हैं। जो दर्शाती है कि भगवान जाति ऊंच-नीच का ध्यान न देते हुए प्रेम के भूखे हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि माता शबरी ने मतंग ऋषि की आज्ञा मानकर वर्षों तक राम के आने पर विश्वास रखा जो कि धैर्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है। माता शबरी के द्वारा भगवान राम को जूठे बेर खिलाना प्रेम का सर्वोच्च प्रदर्शन माना जाता है। भगवान राम ने माता शबरी की कुटिया में उन्हें नवधा भक्ति (भक्ति के नौ प्रकार) का ज्ञान प्रदान किया, जो रामायण में दार्शनिक पहलुओं में से एक है।
विज्ञापन

कथा के दौरान राज केसरी शुक्ला, मनीष शुक्ला, अंबरीष नारायण, हरिश्चंद्र शुक्ला, हरिराम शुक्ला, लौहर शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed