फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shab-e-Barat celebrated with devotion

Kushinagar News: अकीदत के साथ मना शब-ए-बरात

Thu, 05 Feb 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat celebrated with devotion
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में मंगलवार को शब-ए-बरात को मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही अकीदत व एहतराम से मनाया। घरों, मस्जिदों व कब्रिस्तानों मे रोशनी कर अल्लाह की इबादत के साथ पूर्वजों की याद किया गया और रोजे रख कर फतेहा पढ़े।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में मंगलवार रात में तुलसी नगर, पकड़ीयार पूरब पट्टी, टिकुलिया, अवदान टोला, जानकीनगर, मेहदिया, परसा उर्फ सिरिसिया, कतौरा, दाहुगंज, राजपुर खाश, डफाली टोला, सिराज नगर, वेलवारी पट्टी, भटवालिया, दोमाठ, भुलिया बाजार सहित अन्य सभी गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों की घरों, कब्रिस्तानों व मस्जिदों मे शब-ए-बरात का पर्व बड़े अकीदत व एहतराम के साथ मनाया।
विज्ञापन

सेवरही के रजा जामा मस्जिद के धर्म गुरु कारी जिकरुल्ला व मौलाना शाबीर अहमद ने बताया कि वैसे तो शाबान का पुरा महीना ही अल्लाह की इबादत का होता है, लेकिन शब- ए- बरात की रात फरिश्ते अगले एक साल के फैसले लेते है। इसलिए इस दिन अल्लाह की इबादत के साथ पूर्वजों की याद करने से गुनाहों से माफी मिल जाती है और ऐसा करने वाले बंदों पर अल्लाह की रहमत बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed